फिरोजाबाद में डीसीएम और टेंपो की भिड़ंत में तीन मरे, चार घायल
14-Nov-2024 12:41 AM 2940
फिरोजाबाद 13 नवंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र में बुधवार को डीसीएम और टेंपो की भिड़ंत में तीन लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि चार गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सैदलपुर गांव के निकट आज दोपहर अनियंत्रित डीसीएम ने टेंपो में टक्कर मार दी जिसके फल स्वरुप टेंपो में सवार सभी लोग दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर टेंपो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इधर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई तब तक 17 वर्षीय प्रियांशु उर्फ कन्हैया निवासी दुर्गापुर जसवंत नगर इटावा तथा एक अज्ञात 50 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^