फिल्म ससुराल गेंदा फूल की शूटिंग शुरू
20-Jan-2025 03:42 PM 5418
मुंबई, 20 जनवरी (संवाददाता) एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बन रही फिल्म ससुराल गेंदा फूल की शूटिंग शुरू हो गयी है।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक और खूबसूरत लोकेशनों पर फिल्म ससुराल गेंदा फूल की शूटिंग शुरू हो गयी है। यह फिल्म एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बन रही है, जिसके निर्माता रौशन सिंह और सह-निर्माता शर्मीला आर. सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं।इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रितेश उपाध्याय और ऋचा दीक्षित हैं, जिनके साथ समर्थ चतुर्वेदी, श्रद्धा नवल, विनोद मिश्रा, पूजा ठाकुर, सोनू पांडे, आंचल तिवारी, और कई अन्य कलाकार फिल्म की कहानी को जीवंत बनाएंगे। सहायक भूमिकाओं में संजय मिश्रा, सोनिया मिश्रा, सुजीत सार्थक, और आशीष यादव जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी नजर आएंगे।फिल्म ससुराल गेंदा फूल का संगीत ओम झा और संतोष पुरी ने तैयार किया है। शर्मीला आर. सिंह ने कहा कि यह फिल्म भोजपुरी दर्शकों के लिए एक उपहार की तरह है। इसमें मनोरंजन के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों को भी उकेरा गया है। हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे दिल से पसंद करेंगे। लखनऊ की खूबसूरत लोकेशन और समृद्ध संस्कृति ने हमेशा से फिल्म निर्माताओं को आकर्षित किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^