फिलीपींस में मध्यम स्तर के भूकंप के झटके
07-Dec-2023 11:43 AM 5475
मनीला , 07 दिसंबर (संवाददाता) फिलीपींस के अरास-आसन के 52 किमी पूर्वी उत्तर पूर्व में मध्यम स्तर के भूकंप के झटके महसूस किये गये। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्थानीय समयानुसार, बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 12:46 बजे आये भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 24.3 किमी की गहराई में 9.01 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 126.77 डिग्री पूर्वी देशांतर में था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^