फडणवीस ने किया वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड का उद्घाटन
16-May-2025 10:32 PM 2328
मुम्बई 16 मई (संवाददाता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम वाले स्टैंड का उद्घाटन किया। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम के दिवेचा पवेलियन लेवल-3 का नाम अब रोहित शर्मा स्टैंड रखा गया है। इस नामकरण के तहत रोहित शर्मा के शानदार क्रिकेट करियर को सम्मानित किया गया है। समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार और अन्य गणमान्य व्यक्ति में मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^