फास्टैग उपयोगकर्ताओं से गलत काटे गए पैसे के रिफंड के 12.5 लाख मामलों में कार्रवाई
09-Feb-2022 11:17 PM 4818
नयी दिल्ली 09 फरवरी (AGENCY) केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा को कहा कि फास्टैग उपयोगकर्ताओं का पैसा गलत रूप से कटने के मामले में जनवरी 2020 से अब तक रिफंड के 12.5 लाख मामलों पर कार्रवाई की गयी है। श्री गडकरी ने बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद अमर पटनायक के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, “फास्टैग के उपयोगकर्ताओं से पैसे की गलत कटौती के संबंध मेंजनवरी 2020 से पांच फरवरी 2022 तक रिफंड के लगभग 12.5 लाख मामलों में सुविधा प्रदान की गई है।” उन्होंने बताया कि फस्टैग कार्यक्रम के तहत, संबंधित जारीकर्ता बैंक द्वारा जांच और सत्यापन के बाद धनवापसी की प्रक्रिया की जाती है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी, 2022 तक 4.59 करोड़ से अधिक फास्टैग जारी किए जा चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फस्टैक के माध्यम से उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह 2019-20 में 10,728 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना होकर 2020-21 में 20,837 करोड़ रुपये हो गया। 2021-22 (जनवरी, 2022 तक) में फास्टैक के माध्यम से उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह 26,623 करोड़ रुपये है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^