फाइनल में इंडियन ऑयल मुंबई और सीएजी दिल्ली
02-Nov-2023 11:25 PM 5805
जालंधर 02 नवंबर (संवाददाता) 40वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के खिताब के लिए इंडियन ऑयल मुंबई और सीएजी दिल्ली की टीमें आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार शाम 06़ 30 बजे ओलंपिक सुरजीत हॉकी स्टेडियम जालंधर में खेला जाएगा। जिसका सीधा प्रसारण पीटीसी गोल्ड पर किया जाएगा। आज खेले गए पहले सेमीफाइनल में सीएजी दिल्ली ने पूर्व चैंपियन आर्मी इलेवन को पेनाल्टी शूटआउट के जरिए 5-3 के अंतर से और दूसरे सेमीफाइनल में इंडियन ऑयल मुंबई ने पंजाब पुलिस जालंधर को 2-3 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^