फागू चौहान ने रामनवमी की दी बधाई
09-Apr-2022 07:46 PM 5881
पटना 09 अप्रैल (AGENCY) बिहार के राज्यपाल फागू चैहान ने रामनवमी के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री चौहान ने शनिवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रामनवमी का त्योहार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। श्री राम सत्यनिष्ठा, न्याय, करुणा, साहस और सद्गुणों की प्रतिमूर्ति थे। वह हमारे आदर्श पुरुष हैं और उनसे हमें उत्कृष्ट जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की सीख मिलती है। उन्होंने राज्यवासियों से रामनवमी के पर्व को आपसी प्रेम और सौहार्द्र के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाने की अपील की है। राज्यपाल ने कामना की है कि यह त्योहार लोगों के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लाये तथा भगवान श्री राम द्वारा स्थापित आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^