फागू चौहान ने दी बिहार दिवस की शुभकामनाएं
21-Mar-2022 11:40 PM 7384
पटना 21 मार्च (AGENCY) बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने ‘बिहार दिवस’ के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों और प्रवासी बिहारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री चाैहान ने सोमवार को कहा है कि बिहार लोकतंत्र की जननी तथा अहिंसा, सद्भावना, ज्ञान, कर्म, करुणा एवं प्रेम की पावन भूमि है। बिहार की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत अत्यन्त समृद्ध है तथा भारत के विकास एवं निर्माण में इस राज्य का अद्वितीय योगदान रहा है। राज्यपाल ने राज्यवासियों से अपील कि है कि वे ‘बिहार दिवस’ के पावन अवसर पर बिहार के गौरव को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेते हुए इस राज्य एवं देश की समग्र प्रगति में अपना महत्तम योगदान दें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^