पीओके में महाराज गुलाब सिंह की प्रतिमा स्थापित होगी : जितेंद्र
20-Mar-2022 11:33 PM 5398
जम्मू 20 मार्च (AGENCY) केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि इस सरकार का अगला कदम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जम्मू-कश्मीर रियासत के संस्थापक महाराज गुलाब सिंह की प्रतिमा का अनावरण करना होगा। डा. सिंह ने यह बात कठुआ जिले के लखनपुर में महाराज गुलाब सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लखनपुर में महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा का अनावरण पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक दिन है और डोगराओं के लिए गर्व का क्षण है, जिसकी प्रतीक्षा पिछले सत्तर वर्षों से की जा रही थी। मंत्री ने कहा कि इस समारोह ने सभी को जोड़ा है क्योंकि इस ऐतिहासिक अवसर को देखने के लिए समाज के हर वर्ग के लोग यहां आए हैं। जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन डोगरा शासकों की प्रशंसा करते हुए डा. सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की तत्कालीन रियासत सबसे बड़ी और विकास के मामले में सबसे प्रगतिशील थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^