'पीएमआरपी के तहत काम करने वाले कश्मीरी पंडितों की सूची लीक होना चिंतनीय'
04-Dec-2022 11:41 PM 6763
श्रीनगर, 04 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधान मंत्री पुनर्वास पैकेज (पीएमआरपी) के तहत काम कर रहे 56 कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की सूची कथित तौर पर आंतकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से किए जाने को लेकर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से उन्हें पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने रविवार को एक बयान में पीएमआरपी के तहत काम करने वाले 56 कश्मीर पंडित कर्मचारियों की सूची पर आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा की एक शाखा की ओर से सार्वजनिक किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की। आतंकवादी संगठन की ओर से इन सभी को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने पुलिस सूची के लीक होने की जांच करने का आग्रह किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^