पीडीए के फार्मूले से लोकसभा चुनाव में सपा देश में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई: कश्यप
05-Jul-2024 09:19 PM 5775
फर्रुखाबाद 05 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं फर्रुखाबाद जिला प्रभारी,पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने शुक्रवार को कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कुशल रणनीति पीडीए के फार्मूले से लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी देश में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई। श्री कश्यप ने शुक्रवार को फर्रुखाबाद शहर के आवास विकास स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि फर्रुखाबाद की जनता ने यहां की लोक सभा सीट इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य को जिताने का काम किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी ‌ने यह सीट बेईमानी से जीत ली। आने वाले समय में जब भी चुनाव होगा जनता चारों सीटों पर समाजवादी पार्टी के विधायकों को चुनेगी, यह तय हो गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^