पीबीएफआईए ने शुरू किया वनस्पति अधारित नवरात्र अभियान
27-Sep-2022 11:46 PM 6395
नयी दिल्ली 27 सितंबर (संवाददाता) नवरात्र के अवसर पर प्लांट बेस्ड फूड्स इंडस्ट्री एसोसिएशन(पीबीएफआईए) ने ‘प्लांट-बेस्ड फूड्स पर स्विच करें-नवरात्रि से शुभारम्भ’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान को 26 सितंबर से पांच अक्टूबर तक चलाया जाएगा। पीबीएफआईए ने एक बयान में कहा कि यह वनस्पति आधारित (प्लांट बेस्ड) अभियान वास्तविक होने के साथ ही डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम है जिसमें 20 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है। इस अभियान में सिम्पोजियम, विशेषज्ञ वार्ता, शेफ प्रतियोगिता और प्लांट-बेस्ड क्लबों का गठन जैसी जमीनी गतिविधियों के लिए फूड टेक्नोलॉजी, होटल प्रबंधन, पोषण और कृषि पाठ्यक्रमों में मुख्य रूप से शामिल कई संस्थानों की भागीदारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^