पवित्र नदियों के किनारों को हरा भरा करेगी योगी सरकार
22-Jul-2024 07:16 PM 5542
लखनऊ, 22 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर तक चलने वाले ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान- 2024’ के तहत गंगा, यमुना, हिंडन समेत कई प्रमुख नदियों के किनारों पर पौधरोपण किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गंगा तट पर 5096.42 हेक्टेयर में 77.51 लाख पौधरोपण होगा तो यमुना किनारे 534 स्थल चिह्नित किए गए हैं, जहां पौधरोपण कराए जाएंगे। नदियों के किनारे कुल 2556 स्थल चिह्नित किए गए हैं, इनके किनारे 25061.84 हेक्टेयर में तीन करोड़ 72 लाख, 66 हजार पौधरोपण होगा। इसके संरक्षण के लिए नोडल अफसर भी नामित किए गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^