पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना ए भोले बाबा रिलीज
08-Jul-2023 02:29 PM 3101
मुंबई, 08 जुलाई (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना ‘ए भोले बाबा’ रिलीज हो गया है।सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच गाना ए भोले बाबा को मां अम्मा फिल्म भक्ति के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे पवन सिंह ने आवाज दी है। इसको लेकर पवन सिंह ने कहा है कि भगवान शिव हमेशा से हमारे आराध्य रहे हैं और यह पवित्र महीना उनके लिए समर्पित है। मेरा यह गाना भगवान भोलेनाथ के भक्तों को समर्पित है जो कठिन तप कर इन दिनों कांधे पर कांवर लेकर उनके दरबार में जाते हैं और उनका जलाभिषेक करते हैं। इस साल भी कई भक्ति गीत लेकर आऊंगा लेकिन उससे पहले मैं भोजपुरी के सुधि श्रोताओं के साथ-साथ भगवान शिव के श्रद्धालुओं से आग्रह करूंगा कि आप मेरे इस गाने को और भी बड़ा बनाएं। गाना ए भोले बाबा के गीतकार विजय चौहान है, जबकि म्यूजिक विकी वॉक्स का है। गाने के म्यूजिक वीडियो में प्रियंका महाराज मुख्य रूप से नजर आ रही हैं गाने का निर्देशन रवि पंडित ने किया है और कोरियोग्राफी विशाल गुप्ता ने किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^