पटना में कार की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो घायल
06-Jul-2024 12:23 AM 6918
पटना, 05 जुलाई (संवाददाता) बिहार में पटना जिले के पुनपुन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कार की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये। पुलिस सू्त्रों ने यहां बताया कि दो बाइक पर सवार चार लोग जा रहे थे। इस दौरान डुमरी चौराहा के समीप अनियंत्रित कार ने दोनों बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान पुनपुन थाना क्षेत्र के हबीपुर गांव निवाी बबन प्रसाद (40), उसकी पुत्री सुरुचि कुमारी(08), और पुत्र सोनू कुमार (11) के रूप में की गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^