पश्चिमोत्तर और मध्य भारत में धीरे धीरे कम होगा लू का कहर: आईएमडी
29-May-2024 07:20 PM 6732
नयी दिल्ली 29 मई (संवाददाता) देश के पश्चिमोत्तर और मध्य भारत में जारी झुलसाने वाली गर्मी और लू का कहर गुरुवार से धीरे-धीरे कम होने का अनुमान जताया गया है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज शरीर को झुलसाने वाली गर्मी और लू की स्थिति गंभीर हो सकती है और उसके बाद धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी। इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में एक जून तक लू की स्थिति यथावत जारी रहने का अनुमान है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^