पश्चिम की हवा से होगा भाजपा का सूपड़ा साफ: अखिलेश
15-Apr-2024 11:39 PM 4147
मुजफ्फरनगर 15 अप्रैल (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इंडिया समूह के पक्ष में चल रही हवा से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो जायेगा। मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुये उन्होने सोमवार को कहा कि पहले चरण के चुनाव से ही हवा इंडिया गठबंधन के पक्ष में है। पश्चिमी यूपी में चल रही हवा भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। इस बार लोकसभा चुनाव का माहौल अलग है। हर वर्ग के लोग भाजपा के खिलाफ और इंडिया गठबंधन के पक्ष में खड़े हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^