परिवारवादी सभी क्षेत्रीय पार्टियों का सफाया हो जाएगा : नड्डा
05-Oct-2023 10:00 PM 5765
पटना 05 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने गुरुवार को कहा कि आने वाले दिनों में पारिवारिक प्रभुत्व वाली सभी क्षेत्रीय पार्टियों का सफाया हो जाएगा क्योंकि देश की जनता अब उन्हें बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है। श्री नड्डा ने बिहार भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष कैलाशपति मिश्र की सौवीं जयंती के अवसर पर यहां आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश भर में क्षेत्रीय पार्टियां ज्यादातर पारिवारिक प्रभुत्व वाली हैं। उन्होंने कहा कि यह स्वार्थी नेताओं की कार्यप्रणाली है कि वे पहले क्षेत्रीय पार्टियां बनाते हैं और फिर उन्हें अपने परिवार आधारित पार्टियों में बदल लेते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^