पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा भरतपुर -भजनलाल
22-Jan-2025 11:46 PM 7498
जयपुर, 22 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि भरतपुर में ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन की संभावनाओं को ध्यान में रखकर सौन्दर्यकरण एवं सुव्यवस्थित विकास के कार्य कराये जायेंगे ताकि भरतपुर को पर्यटन स्थल के हब के रूप में विकसित किया जा सके। श्री शर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर भरतपुर की बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में हमारी सरकार ने पहले बजट में भरतपुर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि लगभग सभी बजट घोषणाओं से संबंधित भूमि आवंटन के कार्य किए जा चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^