पर्वतारोही निशा के सपनों को पूरा करने का साय ने दिलाया भरोसा
16-Nov-2024 12:06 AM 8478
रायपुर 15 नवंबर (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पर्वतारोही निशा यादव को उसके सपनों को पूरा करने का भरोसा दिलाया है। निशा के लिए इस बात पर भी यकीन करना पड़ा मुश्किल हो रहा है कि बिना किसी आवेदन या आग्रह के मुख्यमंत्री ने उनका सपना पूरा करने की पहल की है। दरअसल शुक्रवार की सुबह बिलासपुर में रहने वाली निशा के पास एक फोन आया और फोन पर एक सौम्य सी आवाज में किसी ने उससे कहा आपको किलिमंजारो चढ़ना है, आप खर्च की चिंता न करें। निशा चकित हुई और आश्चर्य से पूछा आप कौन हैं, सामने से आवाज आई बेटा मैं विष्णु देव साय बोल रहा हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^