पराग दुग्ध संघ झांसी मंडल का घाटा तीन महीने में 13 लाख से घटकर हुआ 04 लाख
25-Sep-2023 07:09 PM 5825
झांसी 25 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर विभिन्न दुग्ध संघों के बढ़ते घाटे से परेशान सरकार को इनको प्राइवेट कंपनियों को लीज़ पर देने का फैसला करना पड़ा है वहीं दूसरी ओर पराग दुग्ध संघ के झांसी मंडल का घाटा पिछले तीन माह में 13 लाख से घटकर चार लाख पर आ गया है। पराग दुग्ध संघ झांसी मंडल के सभापति प्रदीप सरावगी ने सोमवार को ‘यूनीवार्ता’ से खास बातचीत में इस अभूतपूर्व सफलता की कहानी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जब उन्हें 19 मई 2023 को झांसी दुग्ध संघ का सभापति निर्वाचित किया गया तो उस समय उन्हें एहसास नहीं था कि इस दुग्ध संघ में इतनी अधिक गड़बड़ियां हैं। उन्होंने प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^