पंजाबवासी 50 साल से अकाली-भाजपा, कांग्रेस से धोखा खा रहे : मान
13-Feb-2022 08:17 PM 5803
चंडीगढ़, 13 फरवरी (AGENCY) आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के मुख्यमंत्री प्रत्याशी भगवंत मान ने आज कहा कि राज्य के लोग पिछले 50 सालों से अकाली-भाजपा और कांग्रेस से धोखा खा रहे हैं। श्री मान गुरदासपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि इस बार पंजाब के लोग धोखा नहीं खाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले लोगों के पास विकल्प नहीं था, अब विकल्प है। उन्होंने कहा कि लोग जब अकाली-भाजपा से तंग हो जाते थे तो कांग्रेस को चुनते थे और जब कांग्रेस से तंग हो जाते थे तो अकाली-भाजपा को। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी का दिन पंजाब की किस्मत बदलने का दिन है, भ्रष्टाचार और माफिया से छुटकारा पाने, पंजाब की जवानी, किसानी और बच्चों का भविष्य बचाने का दिन है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^