पंजाब युवा कांग्रेस ने ईडी कार्यालय के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
21-Jul-2022 06:13 PM 3921
जालंधर, 21 जुलाई (AGENCY) प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को समन करने के विरोध में गुरुवार को पंजाब युवा कांग्रेस ने जालंधर में ईडी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जालंधर अर्बन अंगद दत्ता ने कहा कि कांग्रेस को बदनाम करने और डराने के लिए सरकारी संस्थाएं कांग्रेस का इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस और युवा कांग्रेस गंदी चालों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे पंजाब में विरोध करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^