पंजाब विधानसभा में भी लागू करेंगे सांकेतिक भाषा: डॉ बलजीत कौर
23-Sep-2024 07:49 PM 1747
पटियाला, 23 सितंबर (संवाददाता) पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सोमवार को कहा कि बोलने और सुनने में असमर्थ लोग भी हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिये पंजाब सरकार सांकेतिक भाषा को भी पूरी प्राथमिकता दे रही है। पटियाला में अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने आई डॉ बलजीत कौर ने बताया कि जल्द ही पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष की सलाह से सदन की कार्यवाही को बोलने और सुनने में असमर्थ लोगों तक पहुंचाने के लिये विधानसभा में भी सांकेतिक भाषा को लागू किया जायेगा। इसके अतिरिक्त, ऐसे लोगों को न्याय दिलाने के लिए पंजाब पुलिस को भी सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण दिया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^