पंजाब सरकार सुरजीत हॉकी सोसायटी को हर संभव सहायता देगी:हेयर
01-Oct-2023 06:24 PM 3897
जालंधर 01 अक्टूबर (संवाददाता) पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने हॉकी की प्रमुख संस्था सुरजीत हॉकी सोसाइटी को पंजाब सरकार की ओर से हॉकी के विकास के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। सुरजीत हॉकी सोसायटी के सीईओ इकबाल सिंह संधू, महासचिव सुरिंदर सिंह भापा और मानद सचिव रणबीर सिंह राणा टुट ने शनिवार को पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर से मुलाकात कर पंजाब सरकार द्वारा जारी अब तक की जारी सर्वश्रेष्ठ पंजाब स्पोर्ट्स पालसी-2023 जारी करने के लिए उन्होंने बधाई देते हुए सोसायटी द्वारा हॉकी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी एवं देश के प्रसिद्ध 40वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट की तैयारी बारे जानकारी दी ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^