पंजाब सरकार ने लोहड़ी बंपर के लिए पुरस्कार राशि बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये की: चीमा
03-Jan-2025 09:42 PM 2326
चंडीगढ़, 3 जनवरी (संवाददाता) पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब राज्य लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2025 के लिये पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की घोषणा की, जिसे अब 10 करोड़ रुपए कर दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि यह रणनीतिक कदम अन्य राज्यों की लॉटरी को कड़ी टक्कर देने के अलावा राज्य के विकास में योगदान देते हुए बड़ा पुरस्कार जीतने का रोमांचक अवसर प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। उन्होने कहा कि यह पहल राज्य के राजस्व को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है कि पंजाब का लॉटरी बाजार प्रतिस्पर्धी और आकर्षक बना रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^