पल्लवी जोशी ने 'द दिल्ली फाइल्स' के सेट पर 50 स्ट्रे डॉग को दिया आश्रय
13-Dec-2024 07:47 PM 3814
मुंबई, 13 दिसंबर (संवाददाता) निर्माता पल्लवी जोशी ने 'द दिल्ली फाइल्स' के सेट पर 50 स्ट्रे डॉग को आश्रय दिया है।निर्माता पल्लवी जोशी अपनी आगामी फिल्म द दिल्ली फाइल्स के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने इस फिल्म के सेट पर मौजूद 50 से अधिक स्ट्रे डॉग की देखभाल का जिम्मा उठाया है। फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री कर रहे हैं। यह फिल्म, जो 2025 में रिलीज़ होगी, मुंबई के मध आइलैंड में एक भव्य सेट पर शूट की जा रही है। इस सात एकड़ भूमि को कोलकाता के रूप में तब्दील किया गया है, जहां फिल्म की कहानी का अधिकांश भाग आधारित है। इस बड़े पैमाने के प्रोडक्शन में शहर की जटिल गलियां और व्यस्त शहरी दृश्य शामिल हैं। लेकिन इस परियोजना को खास बनाती है पल्लवी जोशी की संवेदनशीलता, जो उन्होंने उस स्थान पर रहने वाले आवारा कुत्तों के प्रति दिखाई है। पल्लवी जोशी ने स्ट्रे डॉग को हटाने के बजाय उनके लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की है, जिससे उनका सही तरीके से ख्याल रखा जा सके। फिल्म की टीम और क्रू को भी इन जानवरों की देखभाल में शामिल किया गया, जिससे यह एक सामूहिक प्रयास बन गया। द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री कर रहे हैं और इसे पल्लवी जोशी और अभिषेक अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया जाएगा। फिल्म को तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है और यह 15 अगस्त 2025 को दुनियाभर में रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^