पलक्कड़ विधानसभा उपचुनाव में 70.18 प्रतिशत मतदान
20-Nov-2024 10:27 PM 3259
पलक्कड़ (केरल), 20 नवंबर (संवाददाता) केरल में पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को हो रहे उपचुनाव में शाम 6 बजे मतदान पूरा होने तक अनुमानित 70.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतदान प्रतिशत 2021 के विधानसभा चुनाव से कम रहा, जब यह 75.44 प्रतिशत दर्ज किया गया था। मतदान सुबह धीमी गति से शुरू हुआ और दोपहर 6 बजे तक 53.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि, तेज मतदान की सूचना मिली और अंतिम घंटों में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^