पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले विनोद कुमार को मोदी ने दी बधाई
29-Aug-2021 10:09 PM 7864
नयी दिल्ली 29 अगस्त (AGENCY) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले विनोद कुमार को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने रविवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, “विनोद कुमार के शानदार प्रदर्शन से देशभर में खुशी का माहौल है। कांस्य पदक जीतने के लिए उन्हें शुभकामनाएं। उनके कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय का शानदार परिणाम सामने आया है।” उल्लेखनीय है कि विनोद कुमार ने पुरुष डिस्कस थ्रो एफ 52 स्पर्धा में 19.91 मीटर की थ्रो फेंककर कांस्य पदक जीता है। टोक्यो पैरालंपिक में यह भारत का तीसरा पदक है इससे पहले भाविना पटेल ने महिला टेनिस में और निषाद कुमार ने ऊंची कूद स्पर्धा में देश को रजत पदक दिलाया है। भारत को यह तीनों पदक राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन आज ही मिले हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^