पहली छमाही में यूपीआई लेनदेन में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी
10-Oct-2024 09:21 PM 7152
मुंबई 10 अक्टूबर (संवाददाता) ऑनलाइन भुगतान में तेजी की बदौलत देश में इस वर्ष की पहली छमाही में यूपीआई से किया गया लेनदेन पिछले वर्ष की समान अवधि के 83.16 लाख करोड़ रुपये से 40 प्रतिशत बढ़कर 116.63 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कारोबार विकास सलाह देने वाली कंपनी वर्ल्डलाइन की गुरुवार काे जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपीआई लेनदेन की संख्या जनवरी 2023 में 8.03 अरब से बढ़कर जून 2024 तक 13.9 अरब हो गई। इस अवधि में यूपीआई से किया गया लेनदेन 12.98 लाख करोड़ से बढ़कर 20.07 लाख करोड़ रुपये हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^