पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान दो विकेट से हराया
29-Dec-2024 05:28 PM 5407
सेंचुरियन 29 दिसंबर (संवाददाता) कगिसो रबाडा (31), मार्को यानसन (16) की जूझारु और कप्तान तेम्बा बवूमा (40) तथा एडन मारक्रम (37) की महत्वपूर्ण पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने कल के तीन विकेट पर 27 रन से आज आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में मोहम्मद अब्बास ने एडन मारक्रम को बोल्ड कर पाकिस्तान को चौथी सफलता दिलाई। मारक्रम ने 63 गेंदों में छह चौके लगाते हुए (37) रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये डेविड बेडिंघम ने कप्तान तेम्बा बवूमा के साथ मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 34 रन जोड़े। अब्बास ने बवूमा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। बवूमा ने (14) रन बनाये। इसके बाद नसीम शाह ने काइल वेरेन (दो) को अपना शिकार बना लिया। आठवें विकेट के रूप में कॉर्बिन बॉश (शून्य) को मोहम्मद अब्बास ने आउट किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^