पहलगाम के बाद का घटनाक्रम चिंतनीय: हुसैनी
03-May-2025 09:18 PM 6809
नयी दिल्ली 03 मई (संवाददाता) जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद घटित घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। श्री हुसैनी ने यहां स्थित जमाअत के मुख्यालय में मासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए 22 अप्रैल 2025 को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की ऑफिर से निंदा की। उन्होंने कहा,“हम एक बार फिर पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में हुई दुखद जान-माल की हानि पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों तथा उनके शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। यह पूरी तरह से अमानवीय है और इसकी पूर्ण एवं स्पष्ट निंदा की जानी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^