पहला पंचायत उन्नति सूचकांक, 35.8 प्रतिशत ग्राम पंचायतों का प्रदर्शन बेहतर
09-Apr-2025 10:27 PM 7730
नयी दिल्ली, 09 अप्रैल (संवाददाता) देश में 2.16 लाख मान्य ग्राम्य पंचायतों में से 35.8 प्रतिशत पंचायतों के काम को विभिन्न आधार पर ‘अच्छा’ आंका गया है जबकि 61.2 प्रतिशत को ‘आकांक्षी’बताया गया है। अच्छा काम करने वाली पंचायतों के मामले में गुजरात और तेलंगाना राज्य सबसे आगे हैं। यह बात पंचायती राज मंत्रालय द्वारा जारी पहले पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई) में सामने आयी है, जो 2022-23 के प्रदर्शन पर आधारित है। पंचायती राज मंत्रालय की ओर से आज जारी इस आधार रिपोर्ट को देश भर में दो लाख 50 हज़ार से अधिक ग्राम पंचायतों (जीपी) की प्रगति को मापने का परिवर्तनकारी उपकरण बताया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^