पारिस्थितिकी की दृष्टि से स्वस्थ विनिर्माण, मजबूत आपूर्ति श्रृंखला पर ध्यान दे इंजीनियरिंग उद्योग: गोयल
07-Nov-2024 08:34 PM 6000
नयी दिल्ली , 07 सितंबर (संवाददाता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने देश के इंजीनियरिंग उद्योग को धरती के स्वस्थ एवं टिकाऊ भाविष्य के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ काम करने के साथ साथ आपूर्ति श्रृंखलाओं की मजबूती और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादन पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया है। श्री गोयल ने भारत को इंजीनियरिंग निर्यात के एक पावरहाउस में बदलने की आवश्यकता पर जोर दिया क्योंकि देश विकसित भारत लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। श्री गोयल बुधवार शाम यहां भारतीय इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी इंडिया) के 70वें स्थापना वर्ष समारोह का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर ईईपीसी इंडिया के लोगो का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^