पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की
05-May-2025 06:07 PM 2234
जम्मू, 05 मई (संवाददाता) पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि चार से पांच मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने नियंत्रण रेखा के पार कुपवाड़ा, कश्मीर के बारामुल्ला जिलों और जम्मू संभाग के पुंछ, राजौरी, मेंढर (पुंछ), नौशेरा (राजौरी), सुंदरबनी (राजौरी) और अखनूर (जम्मू) इलाकों में बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^