पाकिस्तानी नागरिक को वापस भेजा गयाः बीएसएफ
15-Jan-2022 10:41 PM 2782
जम्मू 15 जनवरी (AGENCY) जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गलती से भारतीय सीमा में आए पाकिस्तानी नागरिक को शनिवार को पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले कर दिया। बीएसएफ उप महानिरीक्षक एस.पी.एस संधू ने कहा, “हिरासत में लिए गए पाकिस्तानी नागरिक को आज शाम पौने सात बजे उचित फ्लैग मीटिंग के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया गया।” इससे पहले बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक पाकिस्तानी नागरिग आज अपराह्न करीब 1300 बजे बल्हड़ सीमा से अनजाने में भारतीय सीमा में आ गया। उन्होंने बताया कि वह भारतीय सीमा में करीब 200 मीटर आ गया। हमारे सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह अनजाने में भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। उन्होंने बताया कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फ्लैग मीटिंग के जरिए उचित रसीद मिलने पर उसे पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति पाकिस्तान के शकरगढ़ तहसील का रहने वाला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^