पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद, आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया
14-Dec-2024 06:28 PM 6169
कराची, 14 दिसंबर (संवाददाता) पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम और तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। दोनों खिलाड़ियों ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान के लिए खेला था। ऑलराउंडर इमाद ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने करियर के दौरान इमाद ने 1540 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए और 117 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए। उन्होंने 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर पाकिस्तान के उप-कप्तान के तौर पर खेला था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^