पाकिस्तान में वर्षाजनित घटनाओं में छह की मौत, 25 घायल
30-Jun-2024 08:08 PM 6922
इस्लामाबाद, 30 जून (संवाददाता) पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में पिछले पांच दिन में भारी वर्षा के कारण घटी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गये। बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हाल ही में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से प्रमुख राजमार्ग अवरुद्ध हो गए और प्रांत के विभिन्न जिलों में कई वाहन फंस गए। उन्होंने बताया कि फंसे हुए यात्रियों के बचाव एवं उन्हें राहत पहुंचाने के लिए विशेष टीमें भेजी गई हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने देश में आने वाले दिनों में और बारिश होने के आसार जताते हुए नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^