पाकिस्तान भूकंप से हिला, दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किये गये झटके
11-Sep-2024 05:09 PM 8472
इस्लामाबाद/ नयी दिल्ली 11 सितंबर (संवाददाता) पाकिस्तान में बुधवार को भूकंप के मध्यम दर्जे के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गयी। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। पाकिस्तान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गयी। भूकंप के झटके अपराह्न 12.58 मिनट पर महसूस किये गये। इसका केन्द्र पाकिस्तान में इस्लामाबाद से 359 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम और अमृतसर से 415 किलोमीटर पश्चिम में 31.25 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.52 डिग्री दक्षिणी देशांतर पर जमीन की सतह से 33 किलोमीटर की गहराई में था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^