ऑस्ट्रेलिया को समेटने के बाद भारत तीन विकेट गवांकर संकट में
16-Dec-2024 11:24 AM 4746
ब्रिसबेन 16 दिसंबर (संवाददाता) भारत ने तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार सुबह ऑस्ट्रेलिया को 445 के स्कोर पर राेकने के बाद यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और विराट कोहली के शीर्ष तीन विकेट गवां कर संकट में आ गई है। चायकाल से पहले बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय भारत ने तीन विकेट पर 39 रन बना लिये है तथा के एल राहुल (नाबाद 21) और ऋषभ पंत (नाबाद 9) क्रीज पर मौजूद है। आज सुबह ऑस्ट्रेलिया ने कल के सात विकेट पर 405 के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। जसप्रीत बुमराह ने मिचेल स्टार्क (18) को आउट कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने नेथन लायन (दो) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। आकाश दीप ने एलेक्स कैरी (70) काे आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का 445 के स्कोर पर अंत किया। भारत की ओर जसप्रीत बुमरा ने छह और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिये। नीतीश कुमार रेड्डी और आकाश दीप ने एक-एक बल्लेबाज काे आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही और मिचेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (चार) को आउटकर भारत को पहला झटका दिया। तीसरे ओवर में स्टार्क ने शुभमन गिल (एक) को भी अपना शिकार बना लिया। आठवें ओवर में जॉश हेजलवुड ने विराट काेहली (तीन) को आउट कर दिया। इस समय टीम का स्कोर मात्र 22 रन था। इसके बाद के एल राहुल और ऋषभ पंत ने पारी को संभालने का प्रयास किया। चायकाल से पहले भारत ने 13 ओवर के बाद बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय तीन विकेट पर 39 रन बना लिये है। के एल राहुल (नाबाद 21) और ऋषभ पंत (नाबाद 9) क्रीज पर है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने दो विकेट लिये। जॉश हेजलवुड को एक विकेट मिला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^