ऑर्लिन्स मास्टर्स : अर्जुन-ध्रुव शीर्ष 16 में, सुब्रमण्यन बाहर
04-Apr-2023 10:42 PM 5034
ऑर्लिन्स, 04 अप्रैल (संवाददाता) एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने ऑर्लिन्स मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले चरण में मंगलवार को चेक गणराज्य के ओंद्रेज क्राल और ऐडम मेंद्रेक को हराकर शीर्ष-16 में जगह बना ली। अर्जुन-ध्रुव ने 35 मिनट चले मुकाबले में ओंद्रेज-ऐडम को 21-13, 22-20 से हराया। प्री-क्वार्टरफाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना जापान के के. मित्सुशाही और एच ओकामुरा से होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^