ऊंची इमारतों पर लगेंगे पूरे साल एंटी-स्मॉग गन: सिरसा
30-May-2025 08:33 PM 2365
नयी दिल्ली, 30 मई (संवाददाता) दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अब दिल्ली की चयनित ऊंची इमारतों पर पूरे साल एंटी-स्मॉग गन का संचालन अनिवार्य कर दिया गया है। श्री सिरसा ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली की चयनित ऊंची इमारतों पर सालभर एंटी-स्मॉग गन का संचालन अनिवार्य कर दिया गया है। यह पहली बार है जब दिल्ली ने वर्टीकल ढांचे को वायु प्रदूषण नियंत्रण के तहत शामिल किया है। यह आदेश सभी व्यावसायिक परिसरों, मॉल, और होटलों पर लागू होगा। आवासीय भवनों, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी और व्यक्तिगत मकानों को इससे छूट दी गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^