ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण अब 21 सितंबर को
16-Sep-2023 11:36 PM 8062
भोपाल, 16 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति के चलते खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम अब 18 सितंबर के स्थान पर 21 सितंबर को होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रात सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। श्री चौहान ने लिखा है, 'भगवान महाकाल की कृपा से मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। भगवान महाकाल और भगवान ओंकारेश्वर के आशीर्वाद से आज मां नर्मदा स्थित डैम भर गए हैं। प्रदेश में वर्षा की स्थिति को देखते हुए हम ओंकारेश्वर स्थित भगवान आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम 18 सितंबर के स्थान पर 21 सितंबर को करने जा रहे हैं। ओंकारेश्वर स्थित आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम स्थल पर जारी समस्त धार्मिक अनुष्ठान अब 21 सितंबर तक अनवरत जारी रहेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^