OMG : यह महिला रखतीं हैं लंबी दाढ़ी
25-Oct-2021 04:12 PM 5498
नई दिल्ली । महिलाएं अपने अनचाहे बालों को हटाने के लिए तरह-तरह के उपाय करती हैं लेकिन अमेरिका की रहने वाली एक महिला के चेहरे पर मर्दों जैसी दाढ़ी है, जिसे वह सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से प्रस्तुत करती हैं। महिला सोशल मीडिया पर पीकाबू पंपकीन नाम से प्रसिद्ध हैं। उन्होंने प्राकृतिक तौर पर बढ़ने वाली अपनी दाढ़ी को एक्सेप्ट करके इसे दुनिया के सामने फ्लॉन्ट किया, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। 36 साल की यह महिला शादीशुदा हैं। टिकटॉक पर उसके 51 हजार फॉलोअर्स हैं। उसके वीडियो को 4 लाख 74 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। महिला के वीडियो में उसका कॉन्फिडेंस देख लोग हैरान रह जाते हैं। हालांकि महिला बताती हैं कि काफी मेहनत करने के बाद वे अब जाकर इतना आत्मविश्वास जुटा पाई हैं कि वह खुद को इस तरह स्वीकार कर सकें। beard..///..omg-this-woman-has-a-long-beard-324955
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^