ओडिशा सरकार का भारतीय हॉकी को 10 साल समर्थन का वादा
17-Aug-2021 10:58 PM 2609
भुवनेश्वर, 17 अगस्त (AGENCY) ओडिशा सरकार ने भारतीय हॉकी को 10 साल और समर्थन का वादा किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को यह घोषणा भारतीय खिलाड़ियों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में की। पटनायक ने समारोह में कुल 13 अवार्ड प्रदान किये जिसमें पुरुष टीम के हरमनप्रीत सिंह को सर्वाधिक गोल करने का पुरस्कार मिला जबकि पीआर श्रीजेश को सर्वाधिक गोल बचाने का पुरस्कार मिला। मुख्यमंत्री ने समारोह में हर खिलाड़ी को 10-10 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को पांच-पांच लाख रुपये प्रदान किये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^