ओडिशा नवल टाटा को हराकर मप्र हॉकी अकादमी ने जीता खिताब
13-Oct-2021 06:47 PM 1979
भोपाल, 13 अक्टूबर (AGENCY) भोपाल में खेली गई प्रथम सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनिशप-2021 में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए फाइनल में ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर को बुधवार को शूटआउट में 6-4 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थी। वहीं, तीसरे स्थान के मुकाबले में राउंडग्लास पंजाब हॉकी अकादमी ने एसजीपीसी हॉकी अकादमी को एकतरफा 5-1 से पराजित किया। चैंपियनशिप का आयोजन हॉकी इंडिया एवं मप्र खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मप्र हॉकी अकादमी की जीत पर टीम को बधाई दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^