ओडिशा में लता की रेत की प्रतिमा उकेरकर कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
06-Feb-2022 11:35 PM 8535
भुवनेश्वर 06 फरवरी (AGENCY) जाने-माने रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रविवार को ओडिशा में पुरी बीच पर ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ संदेश के साथ लता मंगेशकर की रेत की प्रतिमा उकेरकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुदर्शन ने कहा , “ लता दीदी का जाना एक स्वर्ण युग का अंत है, लेकिन उनकी आवाज हमेशा अमर रहेगी।” उन्होंने कि वह हमेशा लता मंगेश्कर के जन्मदिन पर रेत उनकी मूर्ति बनाते हैं। प्रख्यात रेत कलाकार मानस कुमार साहू ने भी लता मंगेशकर के निधन पर रेत पर अपनी कला के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मानस ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रेत का एनिमेशन बनाया। उन्हें इस काम में तीन घंटे का समय लगा। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “महान लता मंगेशकर हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^