ओडिशा को पर्यटकों के लिए वैश्विक हॉटस्पॉट के रूप में विकसित करने के हरसंभव प्रयास: नवीन
12-Jan-2024 06:28 PM 5897
भुवनेश्वर 12 जनवरी (संवाददाता) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि उनकी सरकार राज्य को पर्यटकों के लिए वैश्विक हॉटस्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। श्री नवीन ने शुक्रवार को वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर जाजपुर में दूसरे अंतरराष्ट्रीय शिल्प शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए राज्य को आकर्षक बनाने हेतु आजीविका और रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा, “ओडिशा की सभ्यतागत यात्रा कलात्मक अभिव्यक्ति के धागों से जटिल रूप से बुनी हुई है। ओडिशा के प्रतिभाशाली कारीगरों के कौशल और शिल्प कौशल ने एक अमिट छाप छोड़ी है जो राज्य के हर कोने में दिखाई देती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^