न्यूयॉर्क में सबवे पर गोलीबारी , एक की मौत
13-Feb-2024 01:51 PM 4912
न्यूयॉर्क, 13 फरवरी (संवाददाता) अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के ब्रोंक्स स्थित एक सबवे स्टेशन पर गोलीबारी में एक यात्री की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार दोपहर को मेट्रो में सवार किशोरों के दो समूहों के बीच किसी बात पर विवाद के बाद गोलीबारी शुरू हो गयी। घटना में एक व्यक्ति (34) की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गया। न्यूयॉर्क पुलिस घटनास्थल से फरार एक अन्य शूटर को खोजने का प्रयास कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^