न्यूजीलैंड क्रिकेट की केन्द्रीय अनुबंध सूची में चार नए चेहरे
03-Jun-2025 06:27 PM 7906
वेलिंग्टन 03 जून (संवाददाता) न्यूजीलैंड क्रिकेट ने विकेटकीपर बल्लेबाज मिशेल हे, ऑलराउंडर मुहम्मद अब्बास, तेज गेंदबाज जैक फॉल्क्स और लेग स्पिनर आदित्य अशोक चार नए चेहरों को इस बार केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल किया हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी 20 राष्ट्रीय खिलाड़ियों के केन्द्रीय अनुबंध में ईश सोढ़ी, एजाज पटेल, टिम साउथी और जोश क्लार्कसन को इस वर्ष अनुबंध की पेशकश नहीं की गई। इसके अलावा न्यूजीलैंड क्रिकेट ने केन विलियमसन, डेवोन कॉन्वे, फिन एलन, टिम सीफर्ट और लॉकी फर्ग्यूसन ने केन्द्रीय अनुबंध नहीं किया है। उनके आकस्मिक खेल अनुबंधों पर चर्चा जारी है। नए चेहरों में मिशेल हे ने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवासीय सीरीज के दौरान नाबाद 99 रन बनाए थे और अब्बास ने इसी श्रृंखला के दौरान 24 गेंदों पर सबसे तेज अपना पहला एकदिवसीय में अर्धशतक बनाया था। फॉल्क्स ने दस टी-20 मैच खेले हैं और पिछले वर्ष श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने एकदिवसीय में पदार्पण किया था। अशोक ने 2023 में तीन अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, लेकिन मार्च में पाकिस्तान के खिलाफ टीम का हिस्सा थे और हाल ही में न्यूजीलैंड ए के बंगलादेश दौरे पर उन्होंने चार दिवसीय मैच में 54 रन देकर पांच विकेट लेकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। न्यूजलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी स्कॉट वेनिंक ने नए केन्द्रीय अनुबंध को लेकर कहा, “मिच, मुहम्मद, आदि और जैक के साथ अनुबंध हमारे साथ आने वाली अविश्वसनीय प्रतिभा को दर्शाते हैं। इन खिलाड़ियों ने दिखाया है कि वे उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।” न्यूजीलैंड क्रिकेट के केन्द्रीय अनुबंध की नयी सूची इस प्रकार है:- मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, रचिन रविंद्र, टॉम ब्लंडेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मिच हे, मैट हेनरी, माइकल ब्रेसवेल, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विलियम ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और विल यंग।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^